28 अक्टूबर को फिर होगी बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण करने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। भोज मटौर और चिकन गांव में 12 अवैध फार्म हाउस, दुकानें और शेड हटाए गए।

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) ने उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन और जिला नगर योजनाकार विक्रम कुमार के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों की मौजूदगी और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यह अभियान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी कर बनाए गए अवैध निर्माणों को पूरी तरह हटा दिया गया है।

⚠️ गांव भोज मटौर, केदारपुर और चिकन में चली कार्रवाई: आगामी 28 अक्टूबर को कालका-बद्दी रोड पर होगी अगली बड़ी तोड़फोड़

मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत गांव भोज मटौर, केदारपुर, मालपुर और जोधपुर में कुल 12 अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त गांव बांसघाटी में एक अवैध शराब ठेका शेड और गांव चिकन में छह दुकानों को भी हटाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि आगामी 28 अक्टूबर को कालका से बद्दी रोड तक ग्रीन बेल्ट और सड़कों के किनारे किए गए अवैध निर्माणों व स्क्रैप यार्ड पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.