देश में मेट्रो सफर को और आसान बनाने की तैयारी, फीडर सेवाओं और बेहतर तालमेल पर विशेष जोर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश में मेट्रो सेवाओं को सुलभ और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर जोर दिया है।

देश में मेट्रो के विस्तार, सुगम यात्रा और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने को लेकर नई दिल्ली में वीरवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से ‘फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और वहां से अपने अंतिम गंतव्य तक जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

🔄 परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच बेहतर तालमेल: फीडर सेवाओं को सुदृढ़ कर निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने का प्रयास

समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो शहरी परिवहन व्यवस्था का मुख्य आधार है, लेकिन स्टेशन से घर तक की यात्रा को भी उतना ही सहज बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बसों, ऑटो और अन्य फीडर वाहनों के बीच बेहतर समन्वय होने से यात्रियों के समय की बचत होगी और लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सरकार का यह निरंतर प्रयास है कि देशवासियों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का बेहतरीन अनुभव मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.