गन्ने के खेत में भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, SSP ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल अजीत कुमार घायल हो गए। आरोपियों की तलाश में 8 टीमें जुटी हैं।

जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस को देखकर भाग रहे संदिग्धों का पीछा करने के दौरान हेड कांस्टेबल अजीत कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद मुजफ्फरनगर के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।

🔍 आरोपियों की धरपकड़ के लिए 8 पुलिस टीमें तैनात: गन्ने के खेतों में कॉम्बिंग अभियान जारी, SSP ने दिए कड़े निर्देश

एसएसपी सूरज कुमार राय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तितावी पुलिस गोपनीय सूचना पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर गन्ने के खेतों की तरफ भागे, जिनका पीछा करते वक्त हेड कांस्टेबल अजीत पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। घटना के बाद पूरे जनपद से 8 विशेष पुलिस टीमों को मौके पर बुलाया गया है और पूरे इलाके में सघन कॉम्बिंग (Combying) अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.