वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरविंद लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने नमो घाट पर 'विग्ग्स ओवर गंगा' एयर शो देखा और 150 करोड़ के प्लांट का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित भव्य “विग्ग्स ओवर गंगा” एयर शो का लुत्फ उठाया। आसमान में गरजते लड़ाकू विमानों और शानदार हवाई करतबों ने पूरी काशी के माहौल को रोमांच और देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस ऐतिहासिक नजारे को देखने के लिए नमो घाट सहित गंगा के सभी 84 घाटों और सामने रेती पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के नमो घाट पहुंचते ही जनता ने “हर हर महादेव” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
🏭 मिर्जामुराद में 150 करोड़ के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का लोकार्पण: महिला कर्मियों से की बातचीत, सड़क मार्ग पर उमड़ी भीड़
वाराणसी पहुंचने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे, जहां उन्होंने कपड़ा निर्माता कंपनी ‘अरविंद लिमिटेड’ के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां ट्रेनिंग ले रही महिला कर्मियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। इसके बाद पुलिस लाइन से नमो घाट तक सड़क मार्ग से जाते समय रास्ते में 13 प्रमुख स्थानों पर जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।