पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 07 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 07 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 नवम्बर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 10:49 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 29:52 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* वणिज – 10:49 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* प्रीति – 27:26 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:37
*🌄सूर्यास्त-* 17:32
*🌙चन्द्रोदय-* 29:36
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 17:15 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 09:20 से 10:42
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 10:49 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मास शिवरात्रि व्रत , सांय प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात घर में दीपदान करना चाहिए , मासशिवरात्रि व्रत, यमाय तर्पण , विघ्नकारक भद्रा 10:49 से 23:09 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , छोटी दीपावली पर्व , श्री हनुमान जयन्ती (उत्तर भारत) , भगवान पद्मप्रभुजी जन्म – तप कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी) , वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती , श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती , शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय) , राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत) ,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (The Bharat Scouts and Guides) का स्थापना दिवस , राष्ट्रीय नोटरी पब्लिक दिवस (USA) , राष्ट्रीय बाइसन दिवस (National Bison Day , USA , नवम्बर के पहले शनिवार को) , अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस (International Day of Medical Physics) , विश्व नुम्बैट दिवस (World Numbat Day) व महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्दशी 11:29 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , नरक चतुर्दशी व्रत , रुप चतुर्दशी , दीपावली पर्व , प्रात: हनुमत् दर्शन , प्रदोष काल में लक्ष्मीन्द्र कुबेरादि पूजा (प्रदोष काल 17:13 से 19:49) तक , खाता (बसना पूजा) महानिशीथ काल में महालक्ष्मी पूजा , महाकाली पूजा महानिशीथ काल (23:17 से 24:09) बजे तक , शेष रात्रि में दरिद्र निस्सारण , प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात घर में दीपदान।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे सुखदुखे जनाः।*
*दुःखादुद्विजते जन्तुः*
*सुखं सर्वाय रुच्यते।।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुख्दुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 नवम्बर 2026 , शनिवार*
*छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। किसी चाहते से बात करके मन प्रसन्न होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1711 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी का जहाज 300 चालक दल के साथ डूब गया।
1722 – रिचर्ड स्टील के “सचेत प्रेमी” का प्रीमियर लंदन में शुरू हुआ।
1733 – फ्रांस और स्पेन ने एस्किरियल की संधि पर हस्ताक्षर किए (फ्रांस और स्पेन के बोर्नबोन राजाओं के बीच पहला ‘पैक्ट डे डेमलोर’)
1786 – संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना संगीत संगठन, स्टॉटन संगीत समाज, की स्थापना की गई थी।
1805 – लुईस एंड क्लार्क अभियान प्रशांत महासागर में पहुंचे।
1814 – हेग में नीदरलैंड्स के सभी राज्यों की पहली बैठक हुई।
1820 – जेम्स मोनरो फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।
1831 – ब्राजील में दास व्यापार मना (बैन) किया गया।
1837 – अमेरिकी गुलामीकरणकर्ता और अख़बार संपादक एलीया लवोजॉय को दास-समर्थक भीड़ द्वारा इलिनोइस के अलटन में अपने गोदाम में मार दिया गया।
1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
1876 – रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति चुने गए।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1917 – ब्रिटेन ने तुर्की से गाजा और फिलीस्तीन क्षेत्र छीने।
1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।
1925 – मिस मेडेलीन स्लेड (मीरा बहन) साबरमती आश्रम आयी।
1944 – स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।
1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – अमेरिका और मिस्र ने राजनयिक संबंध पुन: बहाल करने की घोषणा की।
1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
1998 – दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
2002 – अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला ।
2002 – आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
2002 – ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2003 – राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2005 – पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए।
2005 – फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।
2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008 – बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।
2019 – ईरान ने फोरडो परमाणु सयंत्र में गतिविधियां तेज की यूरेनियम संवर्धन फिर शुरू किया।
2019 – शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान संयुक्त अरब अमारात का राष्ट्रपति नियुक्त।
2019 – 153 देशों के 11 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल का एलान कर दिया ।
2020 – भारत ने पृथ्वी का अध्ययन करने में सक्षम उपग्रह ई.ओ.एस- 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके साथ नौ विदेशी उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में भेजा।
2020 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया।
2021 – इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा-अल-कदिमी अपने निवास पर हुए सशस्त्र ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे।
2022 – उच्चतम न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखा।
2022 – डीआरडीओ द्वारा भारतीय नौसेना की सोनार प्रणालियों के लिए परीक्षण और मूल्यांकन सुविधा का शुभारंभ किया गया।
2023 – आदित्य L1 ने सोलर फ्लेयर्स की पहली फोटो कैप्चर की।
2023 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने नेशनल टीवी पर दिया इस्तीफा।
2024 – भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर हितधारकों की बैठक बुलाई।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट और ₹150 का विशेष सिक्का जारी किया।
*7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1832 – पंडित विश्वंभर नाथ – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता ।
1858 – बिपिन चन्द्र पाल – स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार व लेखक।
1867 – रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी (चंद्रशेखर वेंकट) रमन का जन्म हुआ।
1900 – एन.जी. रंगा – प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद।
1913 – फ़्रांस के विख्यात लेखक अलबर्ट कामो का जन्म हुआ।
1936 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार
1954 – कमल हसन – दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता।
1996 – राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एल्डहॉस पॉल का जन्म केरल के कोलेनचेरी / एर्नाकुलम, केरल में हुआ।
*7 नवंबर को हुए निधन👉*
1862 – बहादुर शाह ज़फ़र – मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1923 – अश्विनी कुमार दत्त – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।
1972 – आर० शंकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री (06 नवम्बर का भी वर्णन)।
1978 – जीवराज मेहता – भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।
1998 – पंडित जितेंद्र अभिषेकी एक भारतीय गायक, संगीतकार व प्रतिष्ठित विद्वान थे।
2000 – सी. सुब्रह्मण्यम – भारत में हरित क्रांति के जनक।
2000 – तारा चेरियन – पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका।
2015 – भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय।
2016 – जयवंतीबेन मेहता – एक भारतीय राजनीतिज्ञा।
2023 – यूनानी फुटबॉल खिलाड़ी निकोस ज्यूटसोस (81) का निधन हुआ।
2024 – भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास (93) का निधन हुआ।
2025 – पूर्व मॉडल , अभिनेत्री और फिल्म निर्मात्री इंटीरियर डिजाइनर जरीन खान (81) का मुंबई में निधन हुआ।
*7 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 छोटी दीपावली पर्व।
🌟 श्री हनुमान जयन्ती (उत्तर भारत)।
🌟 भगवान पद्मप्रभुजी जन्म – तप कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी)।
🌟 वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती।
🌟 श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती।
🌟 शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय)।
🌟 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत)।
🌟 भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (The Bharat Scouts and Guides) का स्थापना दिवस।
🌟 राष्ट्रीय नोटरी पब्लिक दिवस (USA)।
🌟 राष्ट्रीय बाइसन दिवस (National Bison Day , USA , नवम्बर के पहले शनिवार को)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस (International Day of Medical Physics)।
🌟 विश्व नुम्बैट दिवस (World Numbat Day)।
🌟 महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*