इंटरनेशनल मेन्स डे 2026: जानिए क्यों उम्र से पहले थके हुए दिखते हैं पुरुष? ये 5 आदतें हैं बड़ी वजह

इंटरनेशनल मेन्स डे 2026 के मौके पर जानिए पुरुषों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य का महत्व और वे आदतें जो उन्हें उम्र से पहले थका हुआ दिखाती हैं। पूरी खबर पढ़ें।

वह सुबह 8 बजे घर से निकलता है और रात में लौटता है… ऐसी जिंदगी ज्यादातर पुरुष भारत में जी रहे हैं। जिम्मेदारियां, काम का बोझ और करियर के बीच फंस जाने के बाद अधिकतर पुरुष अपने आप को कहीं खो देते हैं। उन्हें पता ही नहीं चलता कि वे अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं। उनका शरीर वक्त से पहले कई संकेत देता है, लेकिन काम और घर की जिम्मेदारियों में डूबा वह पुरुष बस पैसा और सुविधा कमाने में बिजी रहता है। पुरुषों को उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे (International Men’s Day) सेलिब्रेट किया जाता है।

इस साल विश्व पुरुष दिवस की थीम ‘The Future Is Everyone’ रखी गई है। इस थीम के जरिए पुरुषों और लड़कों की भूमिका, उनके योगदान और उनकी चुनौतियों को पहचानने के साथ जेंडर इक्वालिटी और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है।

💙 इंटरनेशनल मेन्स डे 2026 | International Men’s Day 2026

इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पुरुषों और लड़कों को यह समझाना है कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे, यह बहुत जरूरी है। इसके अलावा इमोशनल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज में उनके पॉजिटिव सपोर्ट को पहचानना और उनसे जुड़े सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना भी जरूरी है। ‘The Future Is Everyone’ यह बताता है कि पुरुषों और महिलाओं को साथ लेकर एक ऐसी दुनिया को बनाने पर जोर दिया जाता है, जहां समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिले।

⏳ क्यों उम्र से पहले थके हुए दिखते हैं पुरुष?

उम्र बढ़ती है तो इसका असर हमारे चेहरे पर नजर आता है, पर कुछ पुरुष अपनी असल उम्र से कहीं ज्यादा थके हुए और उम्रदराज लगने लगते हैं। चेहरे का डल होना, आंखों के नीचे डार्क सर्कल, बालों का झड़ना और लो एनर्जी कुछ लोगों में ज्यादा नजर आती है। इस वजह से पर्सनैलिटी पूरी डाउन होने लगती है। इसके पीछे रोजमर्रा की कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं। जानिए इनके बारे में—

😴 पूरी नींद न लेना

नींद एक ऐसा तरीका है जो हमारे शरीर को नेचुरली रिलैक्स करता है। अगर लगातार ऐसा हो कि कोई ठीक से रोजाना नींद नहीं लेता है तो उसकी स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है। डार्क सर्कल्स होने लगते हैं और इसका कारण कम नींद व मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल हो सकते हैं। नींद की वजह से हमारा शरीर और स्किन रिपेयर मोड में होते हैं।

😣 तनाव भी है एक कारण

कई पुरुषों को नौकरी, परिवार और फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिमाग और शरीर दोनों तनाव में होते हैं। लंबे समय तक स्ट्रेस लेने की वजह से कोर्टिसोल (Cortisol) जैसे हार्मोन का स्तर बिगड़ता है। इसका असर पुरुषों और महिलाओं दोनों की स्किन पर नजर आता है। वे समय से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं।

🚬 धूम्रपान और शराब की लत

देखा जाए तो महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा सिगरेट पीते हैं और शराब का सेवन करते हैं। ये दोनों चीजें न सिर्फ जानलेवा सिचुएशन पैदा करती हैं, बल्कि हमें वक्त से पहले बूढ़ा बनाने लगती हैं। इनकी लत पड़ जाए तो परिवार में कलेश होने लगते हैं और चीजें हद से ज्यादा बिगड़ती हैं। सिगरेट में मौजूद हानिकारक केमिकल स्किन में ब्लड फ्लो को प्रभावित करते हैं।

🥗 खानपान में कमी रखना

डाइट में फल, सब्जियां और जरूरी पोषक तत्वों को ठीक से न लिया जाए तो इसका असर स्किन और हेयर दोनों पर पड़ सकता है। विटामिन C कोलेजन निर्माण में मदद करता है, जबकि प्रोटीन शरीर के टिश्यू की मरम्मत के लिए जरूरी है। आयरन और विटामिन B12 की कमी से कमजोरी और थकान हो सकती है। पुरुषों में अधिकतर अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं। कई पुरुष घर देर से आते हैं और रोजाना रात में लेट खाना खाते हैं। यह आदत पाचन को बिगाड़ती है और शरीर उम्र से पहले बूढ़ा दिखने या महसूस करने लगता है।

💧 पानी कम पीना

शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकता है। इससे त्वचा की नमी प्रभावित होती है और वह रूखी दिखाई सकती है। पर्याप्त पानी पीना शरीर के सामान्य कामकाज के साथ त्वचा की सेहत के लिए भी जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.