गुड़गांव के घामडौज गांव में दिखी मादा तेंदुआ व दो शावक: CCTV में कैद हुई हलचल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गुड़गांव के घामडौज गांव में मादा तेंदुआ और दो शावक CCTV में कैद हुए हैं। पानी पीने के बाद वे जंगल लौट गए और वन विभाग निगरानी कर रहा है।

गुड़गांव। अरावली से निकलकर गांव घामडौज में देर रात को एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ पहुंच गई। यहां एक घर की दीवार पर यह तेंदुआ शावकों के साथ विचरण करती नजर आई। पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं, यह वीडियो जब ग्रामीणों के पास पहुंची तो उनमें दहशत का माहौल बन गया।

🌲 आश्रम के जलस्रोत पर पानी पीकर जंगल लौटे तेंदुए, वन विभाग ने शुरू की निगरानी

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात को मादा तेंदुआ और उसके दो शावक गांव में देखे गए हैं। यह एक घर की दीवार से गांव की सड़क पर पहुंचे और यहां विचरण करने लगे। देर रात तक विचरण करने के बाद यह गांव में ही बने एक आश्रम तक पहुंचे जहां बाहर बने जलस्रोत पर पानी पीने के बाद कुछ देर तक गांव में ही विचरण करते रहे और वापस जंगल में लौट गए। तेंदुआ के जंगल से बाहर आबादी वाले क्षेत्र में निकलने के कारण लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात को भी अक्सर लोग अकेले ही बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में यह तेंदुआ किसी भी ग्रामीण पर हमला कर सकता है। वहीं, इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ और शावकों की निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों की मानें तो अक्सर तेंदुआ पानी की अथवा भोजन की तलाश में गौशाला के आसपास पहुंच जाते हैं। फिलहाल इनके द्वारा किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.