सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ में नयनतारा के किरदार पर बड़ा अपडेट: पत्नी के साथ-साथ निभाएंगी अंडरकवर पुलिस अफसर का रोल

सलमान खान की ईद 2027 पर रिलीज होने वाली फिल्म 'मॉन्स्टर' में नयनतारा उनकी पत्नी के साथ एक अंडरकवर पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी। जानें पूरी अपडेट।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वापसी को तैयार हैं। यूं तो पहले ‘मातृभूमि’ रिलीज होगी, जिसके लिए 4 दिसंबर का दिन फाइनल किया गया है। इस पिक्चर से सलमान खान और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का क्लैश होगा। खैर, सलमान खान के पास कोई ऑप्शन नहीं था, इसलिए उन्हें इस वक्त पर फिल्म लानी पड़ी। अब आते हैं ‘मॉन्स्टर’ की तरफ, जो अगले साल यानी ईद 2027 में रिलीज होगी। इस पिक्चर को वामसी पेडिपल्ली बना रहे हैं और दिल राजू फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। वहीं, सलमान खान के अपोजिट फिल्म में नयनतारा काम करती दिखेंगी। अब एक्ट्रेस के रोल को लेकर गजब का अपडेट सामने आ गया है।

हाल ही में बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर एक रिपोर्ट छपी, जिससे पता लगा कि सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ में नयनतारा के किरदार में एक दिलचस्प मोड़ है। जानकारी मिली कि वामसी पेडिपल्ली की इस एक्शन फिल्म में वह सलमान की पत्नी का रोल कर रही हैं। लेकिन साथ ही वह एक अंडरकवर पुलिस अफसर भी हैं, जिन्हें अपने ही पति को पकड़ने का काम सौंपा गया है। यह टक्कर फिल्म में एक जबरदस्त ड्रामा पैदा करने वाली है।

🚔 ‘मॉन्स्टर’ में सलमान से भिड़ेंगी नयनतारा? दिखेगा एक्शन और इमोशनल एंगल

दरअसल ‘मॉन्स्टर’ में नयनतारा बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं। उसी रिपोर्ट से पता लगा कि नयनतारा का किरदार फिल्म में न सिर्फ एक्शन से भरपूर होगा, बल्कि इसमें इमोशनल एंगल भी होगा। यह भी कहा जा रहा है कि वह न केवल हीरो की पर्सनल लाइफ का हिस्सा हैं, बल्कि एक ऑफिशियल मिशन के तहत उनके खिलाफ काम करती नजर आएंगी। इससे ‘मॉन्स्टर’ में पति-पत्नी के बीच एक तनाव से भरा हुआ रिश्ता दिखेगा। वहीं, यह कहानी में एक और नया एंगल जोड़ेगी।

🌟 पैन-इंडिया एंटरटेनर होगी ‘मॉन्स्टर’; ईद 2027 पर देगी दस्तक

दरअसल ‘मॉन्स्टर’ का डायरेक्शन वामसी पेडिपल्ली ने किया है और इसे दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान और नयनतारा लीड रोल में दिखाई देंगे। इसे एक पैन-इंडिया कमर्शियल एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे इस प्रोजेक्ट को कैलेंडर के सबसे बड़े फेस्टिवल में से एक बनने का मौका मिल गया है। दरअसल शाहरुख खान के बाद वह सलमान खान के साथ कितना धमाल करती हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.