वेडिंग अपडेट: स्किन टाइप और एलर्जी की जानकारी है जरूरी, रेफरेंस फोटो से आसान होगी प्लानिंग
शादी के दिन परफेक्ट लुक के लिए मेकअप आर्टिस्ट को स्किन टाइप, एलर्जी, फिनिश, रेफरेंस फोटो और हेयर की जानकारी पहले दें।
शादी के दिन हर किसी की नजर ब्राइड और ग्रूम पर होती हैं। लड़कियां खासकर अपने ब्राइडल लुक को लेकर काफी मेहनत करती हैं। फिर चाहे वो लहंगा और ज्वेलरी की खरीदारी करनी हो या फिर हेयर और स्किन का ध्यान रखना हो। इन सब चीजों में सही मेकअप आर्टिस्ट चुनना तो जरूरी होता ही है। इसी के साथ पहले ही अपने मेकअप आर्टिस्ट को कुछ बातें बताना जरूरी होता है, नहीं तो लास्ट मोमेंट आपका ब्राइडल लुक खराब हो सकता है।
दुल्हन का लुक अच्छा आए, इसके लिए परफेक्ट मेकअप लुक मिलना सबसे जरूरी होता है। वैसे तो मेकअप आर्टिस्ट को पता होता है कि उसे ब्राइड को किस तरह का लुक देना है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजों के बारे में उन्हें पता होना चाहिए।
✨ स्किन टाइप क्या है?
अपनी मेकअप आर्टिस्ट को आप पहले ही बता दें कि आपका स्किन टाइप क्या है। ड्राई स्किन है, तैलीय या फिर त्वचा मिश्रित है। इससे वो उसी के हिसाब से आपकी त्वचा को प्रेप (स्किन को तैयार करना) करेंगे और मेकअप बेस के लिए भी इसी के मुताबिक प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं।
⚠️ किसी चीज से एलर्जी तो नहीं है?
अपनी मेकअप आर्टिस्ट को ये भी जरूर बता दें कि आपकी त्वचा सेंसेटिव तो नहीं है या फिर किसी पर्टिकुलर प्रोडक्ट या फ्रेगरेंस से आपकी त्वचा पर एलर्जी तो नहीं हो जाती है। ये बात बताना बेहद जरूरी है, नहीं तो लास्ट मोमेंट आपको परेशानी हो सकती है जैसे स्किन पर इचिंग, इरिटेशन या दाने हो जाना। इससे आपके मेकअप की फिनिश पर असर पड़ सकता है।
🎨 कैसी फिनिश चाहती हैं?
अपने मेकअप आर्टिस्ट को बता दें कि आप कैसी फिनिश चाहती हैं। जैसे नेचुरल ड्यूई, सैटिन, नेचुरल, या मैट फिनिश में से आपको कैसा बेस चाहिए। इसी के साथ ये भी पता कर लें कि वो कौन सी टेक्निक यूज करेंगे, जैसे एयर ब्रश, मिनरल मेकअप या फिर HD (हाई डेफिनेशन) मेकअप होगा।
🖼️ रेफरेंस फोटो दिखाएं
आप अपने मेकअप आर्टिस्ट को ब्राइडल लुक के लिए रेफरेंस फोटो भी दिखा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद से कोई लुक उन्हें बताएं और उस लुक में आपको क्या बेस्ट लगा ये डिस्कस करें। इसी के साथ आप चाहे तो उनका कैटलॉक देखकर कोई लुक बता सकती हैं। इससे आपके ब्राइडल मेकअप का एक आइडिया मिल जाएगा और चीजें प्लानिंग के हिसाब से चलेंगी।
💇♀️ हेयर के बारे में बात करें
मेकअप के अलावा दूसरी सबसे जरूरी चीज होती है ब्राइड का हेयर स्टाइल। आप उन्हें कुछ रेफरेंस दिखा सकती हैं ताकि आर्टिस्ट या उनकी टीम पहले ही ये तय कर सके कि आपके ऊपर कैसा हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। आप बालों की लेंथ, थिकनेस के बारे में भी उन्हें पहले ही बता दें।