नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में बड़ी घटना: 19वीं मंजिल से कूदी 11वीं की छात्रा, मौके पर मौत

नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में 11वीं की छात्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान; पुलिस जांच में जुटी।

नोएडा: नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाली एक 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने मंगलवार तड़के 19वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

🔍 डांटे जाने से परेशान थी छात्रा, सुबह 3 बजे हुई घटना

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले अभिनव दुबे की 16 वर्षीय बेटी डिशिता दुबे ने 19वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतका के परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इस बात से वह परेशान थी।

📱 मोबाइल फोन की जांच और परिवार से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि छात्रा एक नामी स्कूल से 11वीं क्लास में पढ़ रही थी। वहीं, मृतका के पिता एक नामी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन की जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.