अभय चौटाला का हमला: पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन पर तंज, पानी के मुद्दे पर रखा कड़ा रुख

अभय चौटाला ने पंजाब गठबंधन, पानी, नशे व गन्ने के भाव पर बोला हमला; जानें हर मुद्दे पर उनका बयान।

सोनीपत: सोनीपत में निजी कार्यक्रम में पहुंचे INLD सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पंजाब में BJP और अकाली दल के गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला बोला। अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले कह रहे थे कि पंजाब में अकाली दल और BJP का समझौता नहीं होगा, लेकिन अब दोनों दलों का गठबंधन हो गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को डमी बताते हुए कहा कि अकाली दल और BJP के गठबंधन ने डमी मुख्यमंत्री पर मोहर लगा दी है। मुख्यमंत्री को आदेश दिए जाते हैं कि पंजाब चले जाओ, बिहार चले जाओ। पंजाब चुनाव के ठेकेदार बन रहे मुख्यमंत्री को गठबंधन में किसी ने पूछा तक नहीं।

💧 पानी और नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा

वहीं अभय चौटाला ने पंजाब और हरियाणा के पानी के मुद्दे पर भी INLD का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं देगा, तब तक INLD किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं करेगी। वहीं पंजाब में नशा खत्म करने वाले बयान पर मुख्यमंत्री को घेरते हुए अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में नशा बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री को पहले हरियाणा में नशा खत्म करना चाहिए, फिर पंजाब में नशा खत्म करने की बात करनी चाहिए।

🌾 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव पर किसानों का मुद्दा

हरियाणा में 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दे पर भी अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को समझदार मानते हैं और जनता व किसानों को मूर्ख समझते हैं। मुख्यमंत्री अगले साल के गन्ने के भाव को जोड़कर अभी बता रहे हैं। उनके फैसलों और बातों को सुनकर जनता मजाक उड़ाती है।

🏛️ राहुल गांधी, सरकार और कांग्रेस विधायकों पर प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के राजीव गांधी की हत्या को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का 10 साल राज रहा है, उस दौरान जांच करवानी चाहिए थी। उन्होंने इसे लोगों की सहानुभूति लेने का तरीका बताया। वहीं हरियाणा में 12 साल की सरकार को लेकर सवाल पूछे जाने पर अभय चौटाला ने पत्रकार से ही सवाल कर दिया कि तुम कैसे देखते हो, उन्होंने कहा कि पहले JJP BJP को सत्ता में लेकर आई और इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की वजह से सरकार बनी है।

वहीं मुख्यमंत्री आवास पर चल रही विकास कार्यों की बैठक में पहुंचे कांग्रेस के पांच विधायकों को लेकर भी अभय सिंह चौटाला से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि ये विधायक सस्पेंड नहीं हैं, बल्कि विधानसभा में कांग्रेस की सीटों पर बैठते हैं। अभय चौटाला ने इस मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल करने की बात कही। वहीं रणजीत चौटाला और पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह के मामले पर अभय सिंह चौटाला सवालों से बचते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.