उत्तर प्रदेश व क्राइम अपडेट: रेप की धारा न जोड़ने पर SSP सख्त, एडिशनल SP को सौंपी जांच
मेरठ होटल रेप केस में एनकाउंटर के बाद आरोपी सलमान गिरफ्तार; पुलिस व CO पर भी बैठी जांच।
मेरठ के एक होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर रेप के मामले में SSP बीबीजीटस मूर्ति खुद एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने चौकी पुलिस, थाना पुलिस और CO के खिलाफ जांच बैठा दी है। उन्होंने माना है कि युवती के साथ होटल में रेप हुआ, जांच में बात सामने आई, बावजूद इसके पुलिस ने मुकदमे में रेप की धारा नहीं लगाई। उन्होंने एडिशनल SP रैंक के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है।
मामला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में रेप के आरोपी सलमान को बुधवार को एनकाउंटर के दौरान अरेस्ट कर लिया है। आरोपी सलमान ने मंगलवार को सरेराह युवती को अगवा किया और होटल में ले जाकर रेप किया था। इस वारदात का एक CCTV फुटेज भी वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फिर पुल पर चढ़कर भागते समय नीचे गिरकर घायल हो गया। इससे उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
📍 जैननगर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शाहपुर जैननगर निवासी सलमान पुत्र इमामुद्दीन (29) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सलमान नारहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास के नजदीक छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📂 हिस्ट्रीशीटर है आरोपी सलमान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सलमान का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में वर्तमान मुकदमे के अलावा रोहटा थाने में वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास और वर्ष 2025 में BNS की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में वर्ष 2026 में धोखाधड़ी और कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है।