लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर सामाजिक संपर्क बैठक: ‘अनेक समाज, एक परिवार’ का नारा

लखनऊ में ब्रजेश पाठक के आवास पर BJP की सामाजिक संपर्क बैठक; तीसरी बार सरकार बनाने का दावा व सपा पर निशाना।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर सामाजिक संपर्क बैठक शुरू हो गई है। BJP की सामाजिक संपर्क बैठक का स्लोगन- ‘अनेक समाज, एक परिवार‘ रखा गया है। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह सामाजिक संपर्क बैठक राजभवन कॉलोनी स्थित डिप्टी CM के सरकारी आवास पर हो रही है।

धारकर, सोनकर, धानुक और स्वर्ण समाज समेत प्रदेश भर से आए अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। BJP के पूर्व सांसद विनोद सोनकर समेत कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं। सामाजिक संपर्क बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और उपलब्धियों पर चर्चा हो रही है। बैठक में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी समाजों के नेतृत्वकर्ताओं को लेकर BJP ने यह बैठक बुलाई है।

👨‍👩‍👧‍👦 ब्रजेश पाठक बोले- 25 करोड़ लोगों का परिवार है UP

ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश 25 करोड़ लोगों का एक बड़ा परिवार है। पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई कहानी लिखी है। UP के लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाने में सरकार ने सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिली है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर गरीब कल्याण योजनाओं ने हर परिवार का दिल जीता है।

🏆 प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा

पाठक ने कहा कि तीसरी बार प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाएंगे। सामाजिक संपर्क बैठक में परिवार की तरह बैठकर चर्चा और सामूहिक भोजन करेंगे सभी समाजों के लोग।

🗣️ सपा की प्रत्याशी सूची पर हमला

SP की प्रत्याशी सूची पर ब्रजेश पाठक ने हमला बोलते हुए कहा कि यह केवल तुष्टीकरण की राजनीति के तहत जारी की गई सूची है। SP का सर्व समाज से कोई लेना-देना नहीं है। उसने सर्व समाज में अपना महत्व खो दिया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि BJP जन-जन की पार्टी बन चुकी है, प्रधानमंत्री मोदी को सभी समाजों का आशीर्वाद मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.