चंडीगढ़ व शिक्षा अपडेट: 7 दिसंबर को सार्वजनिक होगी जानकारी, 19 जनवरी से 2 फरवरी तक होंगे ड्रॉ

चंडीगढ़ के निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के लिए एंट्री क्लास दाखिले का शेड्यूल जारी; 9 से 22 दिसंबर तक आवेदन, 18 जनवरी को सूची व 19 जनवरी से ड्रॉ।

पंचकूला: चंडीगढ़ में नौनिहालों के परिजनों के लिए परीक्षा की घड़ी आ गई है। परिजनों के लिए अपने बच्चों के पसंदीदा स्कूल में दाखिले कराने की भाग-दौड़ शुरू होने जा रही है, क्योंकि चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शहर के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए एंट्री क्लास में दाखिला प्रक्रिया संबंधी तिथियां घोषित कर दी हैं।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक नितीश सिंगला ने शेड्यूल संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल स्तर पर कोई परेशानी आती है, तो अभिभावक DEO या निदेशक कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।

📝 9 से 22 दिसंबर तक करें आवेदन; 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस

9 से 22 दिसंबर तक करें आवेदन: UT स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभिभावक दाखिले के लिए 9 से 22 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया स्कूलों के सुविधानुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन रहेगी। जबकि सभी निजी स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया संबंधी संपूर्ण जानकारी 7 दिसंबर से स्कूल की वेबसाइट और बाहर नोटिस बोर्ड पर भी सार्वजनिक करनी होगी। इसमें दाखिले के लिए निर्धारित आयु, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज समेत अन्य जानकारी शामिल रहेगी।

स्कूलों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभिभावकों को 150 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के साथ आवेदन जमा कराने होंगे। गौर करने वाली बात है कि यह दाखिला प्रक्रिया केवल निजी स्कूलों के लिए है, सरकारी स्कूलों के लिए नहीं।

📋 18 जनवरी को चयनित सूची; समय पर फीस न भरने पर दाखिला रद्द

चयनित छात्रों की सूची 18 जनवरी को होगी सार्वजनिक: सभी स्कूलों में दाखिला संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 जनवरी 2027 तक योग्य/चयनित छात्रों की सूची सार्वजनिक करनी होगी। इसके बाद 19 जनवरी से 2 फरवरी तक ड्रॉ के माध्यम से दाखिले होंगे। ड्रॉ में चयनित होने वाले छात्रों संबंधी जानकारी 12 फरवरी तक सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा।

इसके बाद चयनित छात्रों के अभिभावकों को स्कूल के निर्धारित समय और डेट पर फीस जमा करवानी होगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी छात्र की फीस तय समय सीमा में जमा नहीं करवाई जाती है, तो उसका दाखिला रद्द माना जाएगा।

♿ ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग श्रेणी का शेड्यूल जल्द; 91 स्कूलों में आरक्षण

EWS-दिव्यांग श्रेणी का शेड्यूल जल्द: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (DG) श्रेणी के छात्रों की दाखिला संबंधी प्रक्रिया भी आगामी चंद दिनों में शुरू कर दी जाएगी। स्कूल शिक्षा निदेशक नितीश सिंगला ने बताया कि इस संबंध में स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध की जाएगी। शहर के 84 प्राइवेट और 7 सरकारी एडेड समेत कुल 91 स्कूलों में उक्त दोनों श्रेणियों का कोटा निर्धारित होता है। गौर करने वाली बात है कि EWS श्रेणी में 25 प्रतिशत छात्रों की 8वीं कक्षा तक की शिक्षा निशुल्क होती है। वहीं, Disable Category के छात्रों के लिए भी स्कूलों में अलग सीटें आरक्षित हैं।

📅 यह है दाखिला शेड्यूल
  • 7 दिसंबर: स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दाखिले की जानकारी जारी होगी।

  • 9 से 22 दिसंबर: ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जाएंगे।

  • 18 जनवरी: स्कूल योग्य/चयनित छात्रों की सूची जारी करेंगे।

  • 19 जनवरी से 2 फरवरी: स्कूलों में ड्रॉ के माध्यम से दाखिले होंगे, कुछ छात्रों को वेटिंग में रखा जाएगा।

  • 12 फरवरी: स्कूल चयनित छात्रों की जानकारी सार्वजनिक करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.