गुड़गांव गोल्फ कोर्स रोड पर स्टंटबाजी के दो वीडियो वायरल: डिफेंडर और ट्रैक्टर ने कूदाया डिवाइडर, पुलिस ने ली कार्रवाई

गुड़गांव की गोल्फ कोर्स रोड पर डिफेंडर कार और ट्रैक्टर के डिवाइडर कूदाने के दो वीडियो वायरल; ट्रैफिक पुलिस ने लिया संज्ञान, कार्रवाई शुरू।

गुड़गांव: गोल्फ कोर्स रोड अब स्टंटबाजों का अड्डा बना हुआ है। यहां लग्जरी गाड़ी चालक ही नहीं, बल्कि ट्रैक्टर वाले भी स्टंटबाजी करते दिखाई देते हैं। ऐसे ही दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें रात के समय में जहां लग्जरी गाड़ी डिफेंडर डिवाइडर कूदकर लेन बदलती दिखाई दे रही है, तो वहीं आज दोपहर को एक ट्रैक्टर भी डिवाइडर कूदता दिखाई दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया है और दोनों ही मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

🚙 सेक्टर-54 रैपिड मेट्रो के पास डिवाइडर कूदाती दिखी डिफेंडर

जानकारी के मुताबिक, डिफेंडर गाड़ी का वीडियो बुधवार रात को है। रविंद्र अंबावता नामक व्यक्ति ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसने सेक्टर-54 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास यह वीडियो स्वयं बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से एक डिफेंडर गाड़ी लगातार गोल्फ कोर्स रोड पर चलते हुए अचानक लेन चेंज कर रही है। खास बात यह है कि लेन बदलने के लिए चालक सड़क पर बने डिवाइडर के ऊपर से अपनी गाड़ी को कुदा रहा है। ऐसे में यह न केवल एक बड़े हादसे को न्योता दे रहा है, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है।

🚜 दोपहर में ट्रैक्टर ने भी किया स्टंट; पुलिस हरकत में आई

वहीं, दूसरा वीडियो भी गोल्फ कोर्स रोड का है। गुरुवार दोपहर की इस वीडियो में अब ट्रैक्टर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से ट्रैक्टर डिवाइडर कूदकर लेन बदल रहा है। कुछ दूरी तक इस चालक ने अपने ट्रैक्टर के एक तरफ के टायरों को डिवाइडर के दूसरी ओर कर दिया और दोनों ओर की सड़क पर चलता रहा। फिलहाल यह वीडियो सामने आने के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.