भिवानी में पीला पंजा: भिवानी-कोंट रोड और गांव कोंट में 5 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
भिवानी जिला नगर योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी-कोंट रोड और गांव कोंट में अवैध कॉलोनियों को ढहा दिया। डीसी साहिल गुप्ता के आदेश पर 5 एकड़ क्षेत्र में डीपीसी, फैक्ट्री और ढाबों पर चला पीला पंजा।
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी-कोंट रोड तथा गांव कोंट में अवैध निर्माण हटाओ अभियान चलाते हुए अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने भिवानी-कोंट रोड पर लगभग दो एकड़ तथा गांव कोंट में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में फैले अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।