भिवानी-डोभभाली रेल दोहरीकरण: DRM गौरव गोविल ने किया निरीक्षण, अब ट्रेनों की रफ्तार और संख्या में होगी बढ़ोतरी
बीकानेर रेल मंडल के DRM गौरव गोविल ने भिवानी-डोभभाली रेलखंड के दोहरीकरण कार्यों का जायजा लिया। स्टेशन की नई बिल्डिंग और प्लेटफॉर्म के निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
भिवानी। मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर गौरव गोविल ने बुधवार को भिवानी-डोभभाली रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किशनगढ़ बालावास से डोभभाली तक विंडो निरीक्षण भी किया।