हरियाणा में गर्मी की आहट: 14 जिलों में पारा 25°C के पार, गेहूं की फसल पर संकट; किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

हरियाणा में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। 14 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसानों को खास सलाह दी है।

हरियाणा : हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश होने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। अधिकतम तापमान में भले ही 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर बना हुआ है।

इसी महीने के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी की आहट देखने को मिल रही है। कई जिलों में दिन के समय धूप तेज रही, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। इससे गेहूं पर असर पड़ सकता है। राहत की बात है कि अभी न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास बना हुआ है। बीते दिन सूबे के 14 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

किसानों को दी गई ये सलाह

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में हल्की सिंचाई का प्रबंधन तापमान को ध्यान में रखते हुए करें। न्यूनतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस करनाल और सारागढ़ (सोनीपत) के कैनाल रेस्ट हाउस में रिकॉर्ड किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.