तोशाम: खानक पहाड़ में अवैध वसूली की शिकायत पर हंगामा, थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार और बंधक बनाने का आरोप
भिवानी के तोशाम थाने में खानक पहाड़ पर अवैध वसूली की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने थाना प्रभारी महाबीर सिंह पर दुर्व्यवहार और अवैध हिरासत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीजीपी और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
तोशाम। खानक पहाड़ में सरकारी रास्ते पर अवैध वसूली की शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने गए लोगों ने थाना प्रभारी महाबीर सिंह पर दुर्व्यवहार करने, थाने से बाहर निकालने व गांव के लोगों द्वारा शिकायत देने जाने पर अवैध तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक को दी है। इसकी एक प्रति डीजीपी, डीसी भिवानी, एसपी भिवानी को भी भेजी है।