रेवाड़ी: बेरियावास गांव में 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय गगन

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बेरियावास गांव में एक 17 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। 11वीं में पढ़ने वाला गगन शाम को खेलने के बाद घर लौटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले के बेरियावास गांव में बुधवार देर शाम 11वीं के छात्र ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब मां घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। कसोला थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लग पाया है।

बेरियावास निवासी 17 वर्षीय गगन 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम को वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने गया था। कुछ देर में वह घर लौट आया। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। जब लौटी तो बेटा फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता केबल ऑपरेटर हैं। कसोला थाना एसएचओ सतीश कुमार के अनुसार, मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.