भिवानी: नागरिक अस्पताल में अब बिना चीर-फाड़ होगा घुटनों का ऑपरेशन, ₹70 लाख की आर्थ्रोस्कोपी मशीन शुरू
भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में अब घुटनों और कंधों के दर्द का इलाज बिना चीर-फाड़ के होगा। ₹70 लाख की आर्थ्रोस्कोपी मशीन से मरीजों को मिल रही मुफ्त सुविधा, जानें डॉ. मनीष श्योराण की सलाह।
भिवानी। मौसम में बदलाव के साथ ही घुटनों और कंधों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल के आर्थो विभाग की ओपीडी में रोजाना 350 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें रोज करीब 50 ऐसे मरीज शामिल हैं जिनके घुटने मौसम बदलते ही जवाब दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार नियमित रूप से दर्द निवारक दवाएं लेने से कई मरीजों की हालत और बिगड़ रही है।