भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में सीवर जाम: शौचालयों पर जड़े ताले, खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता
भिवानी नागरिक अस्पताल में सीवर ब्लॉकेज के कारण नीकू वार्ड सहित कई शौचालय बंद। 2000 मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी, जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अस्पताल परिसर में फैला दूषित पानी और खुले मैनहोल का खतरा।
भिवानी। सीवर ब्लॉक होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल के शौचालय बंद कर दिए गए हैं जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कुछ शौचालयों के बाहर नोटिस चस्पा कर ताला लगा दिया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि सीवर ब्लॉक होने के कारण शौचालय कार्य नहीं कर रहा है।