भिवानी की खुशी बनीं कॉर्फ़बॉल फेडरेशन कप की ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’, निगाणा कलां का नाम किया रोशन
भिवानी के निगाणा कलां की बेटी खुशी ने 22वीं कॉर्फ़बॉल फेडरेशन कप में 'बेस्ट प्लेयर' का खिताब जीता। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस टूर्नामेंट में खुशी के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भिवानी। 13 से 15 फरवरी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के खेल परिसर में आयोजित 22वीं कॉर्फबाल फेडरेशन कप में गांव निगाणा कलां की बेटी खुशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई और पूरे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया।