भिवानी में CBSE बोर्ड परीक्षाएं आज से: 15 केंद्रों पर 9,860 छात्र देंगे परीक्षा, 10वीं के लिए नियमों में बड़ा बदलाव
भिवानी में 17 फरवरी से CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले के 15 केंद्रों पर 9,860 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जानें 10वीं कक्षा के परीक्षा सुधार (Improvement) के नए नियमों और परीक्षा की समय-सारणी के बारे में।
भिवानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। जिलेभर में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों कक्षाओं के कुल 9,860 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय तीन घंटे निर्धारित किया गया है और बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।