Tumbbad 2: ‘हैरी पॉटर’ और ‘गॉडजिला’ के आर्टिस्ट रचेंगे हस्तर की दुनिया, 150 करोड़ के बजट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री?

सोहम शाह की 'तुम्बाड 2' में हॉलीवुड के दिग्गज क्रीचर डिजाइनर साइमन ली और शॉन हैरिसन की एंट्री हुई है। 150 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ इस बार फिल्म में विलेन के रोल के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना के नामों की चर्चा है।

सोहम शाह की Tumbbad का सीक्वल चर्चा का विषय बना हुआ है. यह देश की सबसे चर्चित हॉरर-फैन्टेसी फिल्मों में से एक है, जिसे इस बार कई बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है. फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क जारी है. इसी बीच जानकारी मिली थी कि फिल्म में इस बार एक विलेन भी होगा. जिसके लिए जिन दो एक्टर्स से बातचीत की जा रही है, उसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना का नाम शामिल हैं. मेकर्स ऐसे किसी एक्टर को लेना चाहते हैं, जो खतरनाक हो, लेकिन सोहम शाह को बराबरी की टक्कर दे पाए. वैसे तो यह दोनों ही एक्टर्स बेस्ट हैं, पर अब नए अपडेट ने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं. जानिए ‘गॉडजिला’ और ‘हैरी पॉटर’ वाले ‘तुम्बाड 2’ में क्या बड़ा करने की तैयारी में हैं?

तुम्बाड में हस्तर की खौफनाक दुनिया देखकर लोग खूब इम्प्रेस हुए थे. तब से ही पार्ट 2 की मांग की जा रही थी, साथ ही काफी पहले ही ऐलान हो गया था कि फिल्म का सीक्वल आएगा. पिक्चर का इस बार बजट ही 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जबकि, इस फिल्म को डायरेक्टर राही अनिल बर्वे डायरेक्ट नहीं करेंगे, जिन्होंने पहली फिल्म बनाई थी. दरअसल आदेश प्रसाद को इस बार जिम्मेदारी सौंपी गई है. फिल्म को बनाने के लिए हॉलीवुड से आर्टिस्ट बुलाए गए हैं, जानिए किसकी फिल्म में एंट्री हुई है.

‘तुम्बाड 2’ में किसकी एंट्री हो गई?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि लॉस एंजिल्स के कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट और क्रीचर डिजाइनर साइमन ली की फिल्म में एंट्री हुई है, जिन्हें स्पाइडरजीरो के नाम से जाना जाता है. साथ ही उन्होंने प्रोस्थेटिक डिजाइनर शॉन हैरिसन के साथ सीक्वल के लिए हाथ मिला लिया है. इसी से जानकारी मिली कि ‘तुम्बाड 2’ में एक गहरी और ज़्यादा बड़ी विजुअल लैंग्वेज की जरूरत है. जो फैसला माइथोलॉजी-हैवी और एटमोस्फेरिक नेचर को देखते हुए लिया गया है. साथ ही आइडिया यह है कि वर्ल्ड-क्लास क्रीचर डिजाइन और प्रोस्थेटिक वर्क के साथ रूटेड स्टोरीटेलिंग को मिलाया जाए.

दरअसल साइमन ली क्रीचर डिजाइन और वर्ल्ड-बिल्डिंग में अपने काम के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं. वो कई हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए काम करते रहे हैं. जिसमें- गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग, गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स, कॉन्ग: स्कल आइलैंड, पैसिफिक रिम, अमेजन सीरीज द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर शामिल हैं. साथ ही दूसरी तरफ शॉन हैरिसन इस प्रोजेक्ट में प्रोस्थेटिक डिजाइनर के तौर पर शामिल हुए हैं. उन्होंने स्टार वॉर्स, द ममी, वर्ल्ड वॉर Z, एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन के साथ सभी हैरी पॉटर फिल्मों पर काम किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.