न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश । नोएडा । राजेश शर्मा । जीएसटी (GST) के विलंबित भुगतान पर 18% वार्षिक (1.5% प्रति माह) की दर से ब्याज लगाया जाता है, जो काफी अधिक है। यह ब्याज कर (tax) की देय तिथि के अगले दिन से भुगतान की तारीख तक लगता है। गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाने पर 18% से 24% तक का ब्याज लग जाता है। यह 18% दर अब मानक है।
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई की सेक्टर 5 स्थित हरौला में एक बैठक में सरकार द्वारा जीएसटी के विलंब भुगतान पर 18% ब्याज लगाए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा की सरकार जीएसटी के विलम्ब भुगतान के नाम पर व्यापारियों, उद्यमियों , कारोबारियों का शोषण, दोहन कर रही है।
प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि सीबीआईसी जीएसटी रिटर्न में अनियमितताओं को उजागर करने के लिए डेटा एनालिटिक्स और एआई का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहा है। पिछले वर्षों के विपरीत, जब मैन्युअल जांच आम बात थी, 2025 की व्यवस्था जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-3बी और जीएसटीआर-2बी के बीच स्वचालित क्रॉस-चेकिंग पर जोर देती है। इसके परिणामस्वरूप जांच नोटिसों में भारी वृद्धि हुई है – जिनमें से कई में जीएसटी भुगतान में देरी पर ब्याज या गलत आईटीसी दावों से संबंधित मामले शामिल हैं ।
उन्होंने कहा की, जीएसटी पोर्टल इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि फाइलिंग की नियत तारीख से लेकर भुगतान की वास्तविक तारीख तक 18% प्रति वर्ष की दर से ब्याज स्वतः लग जाता है । यह कोई मैन्युअल प्रक्रिया नहीं है—यह स्वचालित, सख्त और अपरिहार्य है। यहां तक कि अगर आपका भुगतान सिर्फ एक दिन भी देर से होता है , तो ब्याज तुरंत लगना शुरू हो जाता है।
उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि GSTR-3B जमा करने की अंतिम तिथि: हर महीने की 20 तारीख (मासिक फाइल करने वालों के लिए) आवेदन जमा करने की तिथि: महीने की 25 तारीख
विलंब: 5 दिन मासिक कर देयता: ₹1,00,000
ब्याज की गणना :
(₹1,00,000 × 18% × 5 दिन) ÷ 365 = ₹246.57
यह सिलसिला महीने दर महीने चलता रहेगा। समय सीमा चूकने के कारण एक छोटा व्यवसाय भी सालाना हजारों रुपये का अतिरिक्त ब्याज चुकाता है।
इसके अतिरिक्त, रिटर्न दाखिल करने तक प्रतिदिन ₹50 (₹25 सीजीएसटी + ₹25 एसजीएसटी) का विलंब शुल्क भी लगाया जाता है। शून्य रिटर्न के लिए विलंब शुल्क प्रतिदिन ₹20 है।
सरकार की ओर से विशेष अधिसूचना द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति दिए जाने तक इस ब्याज को माफ नहीं किया जा सकता है। इसलिए, चाहे आप नकदी प्रवाह संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हों, समय सीमा भूल गए हों, या सुलह की प्रतीक्षा कर रहे हों—सिस्टम आपको नहीं छोड़ेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने कहा कि, जीएसटी में सबसे ज्यादा ब्याज चुभती है , क्योंकि इसकी दर 18% है। तकलीफ और ज्यादा बढ़ जाती है,अगर आपने पैसे पहले ही दे दिए हों और उसी पैसे पर ब्याज दुबारा मांग ली जाय। सरकार भी अब धीरे धीरे ही सही जीएसटी को कलेक्शन सिस्टम के बजाय रीजनेबल सिस्टम बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।
इस बैठक में चेयरमैन नरेश कुच्छल, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश महावर, मनोज भाटी वरिष्ठ महामंत्री, सतनारायण गोयल राधेश्याम गोयल, मूलचंद गुप्ता, संदीप चौहान, महेंद्र कटारिया, धीरज कुमार, सुनील, पियूष वालिया, सुशील सिंघल, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, संतोष कुमार, लल्लन, राजकुमार, आदि शामिल रहे।
Related Posts