हरियाणा आयुष अस्पतालों में भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का बड़ा फैसला, भिवानी समेत प्रदेश भर में भरे जाएंगे खाली पद

हरियाणा के आयुष अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होगी! स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भिवानी के 50 बिस्तरों वाले अस्पताल सहित प्रदेश भर में खाली पदों को भरने और योग इंस्ट्रक्टरों की पार्ट-टाइम नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा  : हरियाणा के आयुष अस्पतालों में खाली पड़े पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आरती राव ने कहा कि भिवानी स्थित 25. बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल के लिए विभिन्न पदों को मंजूरी दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है जिससे आम लोगों को पारंपरिक और समग्र उपचार पद्धतियों का लाभ बेहतर तरीके से मिलेगा। वहीं स्टाफ की नियुक्ति से अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता व उपलब्धता दोनों में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त, योगा इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति पार्ट टाइम नियमों के तहत की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.