हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का पारा: हिसार में 7.1 डिग्री की गिरावट, जानें अगले 4 दिनों का वेदर अपडेट

हरियाणा में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से दिन के तापमान में 6.1 डिग्री की भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। पढ़ें हिसार, जींद और करनाल समेत अन्य जिलों के तापमान का हाल।

हरियाणा  : हरियाणा में फरवरी के मध्य में अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश, ओलावृष्टि और बादलों के असर से दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में 7.1 डिग्री तक देखने को मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। अब मौसम आज  से 23 फरवरी के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ यह सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में 14.5, नारनौल में 14.5, भिवानी में 14.0 और जींद में 15.4 डिग्री तापमान रहा। गुरुग्राम में 15.2 और रोहतक में 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बादल और रात में नमी बढ़ने से ठंड में कमी महसूस की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.