उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व टेक्निनिकल एसोसिएशन ने वितरित किया 1800 किलो खिचड़ी का प्रसाद

नोएडा।  राजेश शर्मा । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा एवं टेक्निनिकल एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को दोपहर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सेक्टर 5, हरौला एवं आसपास के बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भाग लिया।

इस मौके पर उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल एवं अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है, जो आपसी भाईचारे, दान-पुण्य और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इसी भावना के तहत दोनों एसोसिएशन ने यह आयोजन किया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच 1800 किलो खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

बता दें कि ठंड के मौसम में गरम खिचड़ी का प्रसाद पाकर लोगों ने इसका सेवन किया। प्रसाद वितरण के दौरान दोपहर से लेकर शाम तक व्यवस्था सुचारु चलती रही।

इस मौके पर मनोज भाटी, दिनेश महावर, राधेश्याम गोयल, संदीप चौहान, पीयूष वालिया, सत्यनारायण गोयल, विपिन अग्रवाल, जे पी जालान, सोहन वीर सिंह, जगदीश नागर, प्रवीण चौहान, अरुण शर्मा, विनोद बाबा, महकार नागर, सुभाष त्यागी, कृष्ण त्यागी, वीरपाल बाली, केशवराम चौहान, अनिल गर्ग, पवन गुप्ता , विनोद गोयल, अभिषेक जायसवाल, विवेक जायसवाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.