गुड़गांव में इलाज के नाम पर डॉक्टर ने की छेड़छाड़: न्यू कॉलोनी के डेंटल क्लिनिक में महिला मरीज के साथ गलत हरकत, केस दर्ज

गुड़गांव के न्यू कॉलोनी में एक महिला ने डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं, डीएलएफ फेज-3 में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव : एक डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान महिला मरीज के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के सीवान जिले की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 फरवरी 2026 को अपने दांत के इलाज के लिए न्यू कॉलोनी स्थित एक डेंटल क्लिनिक गई थी। पीड़िता का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की नीयत सही नहीं थी और उसने मर्यादाओं का उल्लंघन किया।

 

घटना के अगले दिन 16 फरवरी को पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया गया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब क्लिनिक के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया,तो आरोपी ने मारपीट कर धमकी भी दी। पुलिस ने डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.