भिवानी के चांग में दिनदहाड़े चोरी: नए शोरूम के उद्घाटन में गया था परिवार, चोरों ने उड़ाए 4 लाख के जेवर
भिवानी के गांव चांग में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात। परिवार नई दुकान के उद्घाटन में व्यस्त था और पीछे से चोरों ने घर से 4 लाख के सोने-चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी। पुलिस जांच में जुटी।
चांग। गांव चांग के पाना भुतलान में बुधवार को उस समय चोरी की वारदात हो गई जब परिवार भिवानी में नई दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान ले गए। मामले में शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।