चंडीगढ़-पंजाब को केंद्र की सौगात: ₹1464 करोड़ से बनेगा 6-लेन ग्रीनफील्ड स्पर, जाम से मिलेगी मुक्ति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्राइसिटी रिंग रोड के लिए ₹1463.95 करोड़ की मंजूरी दी। एनएच-205ए को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाला यह 6-लेन प्रोजेक्ट चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में ट्रैफिक कम करेगा।

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एन.एच.-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सैक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन एक्सैस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर के निर्माण के लिए 1463.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

यह प्रोजैक्ट ट्राइसिटी रिंग रोड (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो क्षेत्र की यातायात समस्याओं को काफी हद तक हल करने वाला साबित होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके इस प्रोजैक्ट की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यह कोरिडोर मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी चौराहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करके भीड़ कम करेगा। इससे एन.एच.-44, एन.एच.-205ए और एन.एच.-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। खास तौर पर हिमाचल प्रदेश विशेषकर शिमला क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को तेज और आसान कनैक्टिविटी मिलेगी। पंजाब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.