बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों वीर पहाड़िया संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इन्हीं खबरों के बीच तारा सुतारिया ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. एक्ट्रेस ने अपना पहला घर खरीदा है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी.
तारा सुतारिया ने 23 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की पहली झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हो गए. इन तस्वीरों और वीडियो में तारा का घर बेहद खूबसूरत, शांत और सुकून भरा नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने अपने घर के एक कोने में पियानो भी रखा, क्योंकि उन्हें पियानो बजाना पसंद है.
तारा सुतारिया ने मुंबई में खरीदे इस लग्जरी घर की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नई शुरुआत के लिए, अपने पहले घर में कभी न खत्म होने वाली हंसी और प्यार के लिए और 2026 को खुली बाहों से गले लगाने के लिए.” तारा ने अपने नए घर को खूबसूर फूलों और कैंडल्स से डेकोरेट किया.
तारा के घर का इंटीरियर ऑफ-व्हाइट-न्यूट्रल थीम में तैयार किया गया है, जिससे पूरा माहौल क्लासी और लग्जरी लग रहा है. घर की तस्वीरों में तारा सुतारिया ने ऑफ-व्हाइट साड़ी, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाकर बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज दिया.
एक तस्वीर में तारा सुतारिया हाथ जोड़कर पूजा करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फोटो उनके गृह प्रवेश के समय क्लिक की गई थी. फोटो को स्टोरी पर पोस्ट करते हुए तारा ने लिखा, “पहली बार खास होता है. 2026 को खुली बाहों से गले लगा रही हूं और अपने पहले घर में कभी न खत्म होने वाली हंसी और प्यार का स्वागत कर रही हूं.”
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में दिखाई देंगी. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को थिटरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में तारा सुतारिया, यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार में नजर आएंगे.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.