भिवानी में ट्रैफिक नियमों पर सख्त पुलिस: 2 महीने में 10,505 चालान, हेलमेट पर गिरी गाज
भिवानी पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 जनवरी से अब तक 10,500 से अधिक वाहनों के चालान। हेलमेट न पहनने वाले 7,000+ चालकों पर कार्रवाई। बुलेट पटाखा और ड्रंक ड्राइविंग पर भी नकेल।
भिवानी। जिले में एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच पुलिस ने मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10,505 वाहन चालकों के चालान किए। हेलमेट का प्रयोग न करने वाले चालकों के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया।