Rohtak News: भिवानी चुंगी पर खौफनाक वारदात; नशे की हालत में युवक ने गैस सिलेंडर खोल खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

रोहतक के भिवानी चुंगी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में गैस सिलेंडर खोलकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को PGIMS रोहतक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

रोहतक: भिवानी चुंगी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे युवक घर पर अकेला था।

इसी दौरान उसने रसोई में रखा गैस सिलेंडर खोल दिया और उसमें आग लगा दी। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औैर आग बुझाने का प्रयास किया।

गंभीर हालत में युवक को तुरंत पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.