Tadoba Tiger Secrets: एक दिन में कितने किलो मांस गटक जाता है टाइगर? ताडोबा के बाघों के रिसर्च में खुले गजब सीक्रेट

ताडोबा टाइगर रिजर्व के डीएफओ ने बाघों के अनूठे जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि बाघ साप्ताहिक 40 किलो मांस खाते हैं और उनकी धारियां पहचान का आधार हैं.

तेलंगाना के ताडोबा टाइगर रिजर्व के एक अधिकारी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का खुलासा किया. उन्होंने बाघों की खान-पान की आदतों, उनकी पहचान करने के तरीकों और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में रोचक तथ्य साझा किए. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि ताडाबो टाइगर रिजर्व कितने जीव जन्तु मौजूदू हैं. उन्होंने बताया कि एक बड़ा बाघ (200-250 किलोग्राम) प्रति सप्ताह लगभग 40 किलोग्राम मांस खाता है.

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के डीएफओ आनंद रेड्डी ने स्थानीय जंगलों में बाघों के जीवन और वन्यजीव संरक्षण के प्रमुख पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाघ स्वतंत्र प्राणी होते हैं और अपनी मां के साथ रहने वाले शावकों को छोड़कर बाकी सभी अकेले घूमते हैं. उन्होंने कहा कि बाघों की धारियां मानव उंगलियों के निशान की तरह ही अनूठी होती हैं और बाघों की जनगणना में इन धारियों का उपयोग एक वैज्ञानिक विधि है. उन्होंने बताया कि एक बड़ा बाघ (200-250 किलोग्राम) प्रति सप्ताह लगभग 40 किलोग्राम मांस खाता है और यदि वह किसी बड़े शिकार को पकड़ लेता है, तो वह कई दिनों तक खा सकता है, अन्यथा उसे दो-तीन दिनों में फिर से शिकार करना पड़ता है.

ताडोबा में जीवों की 80 से अधिक प्रजातियां

बाघ आमतौर पर भारतीय गार (बाइसन) जैसे बड़े जानवरों का शिकार करना पसंद करते हैं. ताडोबा में बाघों के साथ-साथ 80 से अधिक प्रजातियों के स्तनधारी जीव पाए जाते हैं, जिनमें बाघ, तेंदुए, जंगली कुत्ते, भालू, भारतीय गार, सांभर और हिरण शामिल हैं. यहां 300 प्रजातियों के पक्षी और 120 से अधिक तितलियां भी पाई जाती हैं. यदि कोई वन्यजीव बीमार हो जाता है, तो कैमरा ट्रैप और कर्मचारियों की गश्त के माध्यम से इसका पता लगाया जाता है.

पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

आनंद रेड्डी ने कहा कि ताडोबा आने वाले पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन, शराब और धूम्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन जानवरों और अन्य पर्यटकों को परेशान कर सकते हैं और सेल्फी लेते समय दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं. यह प्रतिबंध तीन साल से लागू है. उन्होंने चेतावनी दी कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उल्लंघन दोहराने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि गाइड इन नियमों की निगरानी करेंगे और उल्लंघन करने पर उन्हें स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मुख्य क्षेत्र के बाहर बफर क्षेत्र में 80 से अधिक रिसॉर्ट और 90 गांव हैं, जहां पर्यटकों के लिए आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.