Loharu News: लोहारू के गिगनाऊ की बणी में भीषण आग; डायल 112 और फायर ब्रिगेड ने बचा लिया सोलर प्लांट और पोल्ट्री फार्म
लोहारू के गांव गिगनाऊ में चार एकड़ में फैली आग पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। समय रहते कार्रवाई से पास स्थित सौर ऊर्जा प्लांट और पोल्ट्री फार्म जलने से बच गए। पुलिस ने किसानों को कटाई के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
लोहारू। गांव गिगनाऊ की बणी में मंगलवार सायं करीब पांच बजे अचानक लगी आग को डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैलने के बावजूद काबू कर लिया जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।