Gold Silver Price Hike: ईरान-इजराइल युद्ध से सोने-चांदी में भारी उछाल; चांदी ₹2.71 लाख के पार, गोल्ड की कीमतें भी आसमान पर

मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते निवेशकों में घबराहट! MCX पर सोने की कीमत ₹1.63 लाख और चांदी ₹2.71 लाख प्रति किलो के पार पहुंची। जानकारों का अनुमान है कि सोना ₹1.80 लाख और चांदी ₹3 लाख का स्तर छू सकती है। जानें आज के ताजा भाव।

मिडिल ईस्ट या यूं कहें कि ईरान की जंग ने एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में फिर से जान फूंक दी है. देश के वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम रफ्तार के घोड़े पर सवाल हो गए हैं.जहां सोने की कीमत में करीब डेढ़ फीसदी का इजाफा देखने को मिला, वहीं चांदी की कीमतों में करीब 3 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो सोने और चांदी के दाम में तेजी जारी रहने की संभावना है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में चांदी के दाम 3 लाख रुपए के लेवल को पार जाएगी. वहीं सोने की कीमतें 1.80 लाख तक रहने की संभावना जताई जा रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के वायदा बाजार में किस तर​ह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

सोने की कीमत में इजाफा

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों को देखें तो सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सोना 2,213 रुपए की तेजी के साथ 1,63,321 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 2,692 रुपए की तेजी के साथ 1,63,800 रुपए पर पहुंच गया था. वैसे एक दिन पहले सोने की कीमत में 4,966 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और दाम 1,61,108 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे. होली के दिन सुबह के वक्त 1,63,265 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था.

चांदी की कीमत में भी तेजी

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम सुबज 10 बजकर 21 मिनट पर 6,119 रुपए की तेजी के साथ 2,71,437 रुपए प्र​ति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम 8,515 रुपए की तेजी के साथ 2,73,833 रुपए पर पहुंच गई थी. इससे पहले चांदी के दाम में लगातार दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी. चांदी के दाम इन दो दिनों में चांदी की कीमतों में 17,326 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मिडिल ईस्ट युद्ध की घबराहट ने निवेशकों को रिस्की एसेट्स से दूर रखा, जिससे स्टॉक मार्केट क्रैश हुआ और कमोडिटीज, खासकर कीमती धातुओं और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिससे घरेलू सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी आई.

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी

क्योंकि US-इजराइल-ईरान वॉर की वजह से सेफ-हेवन कमोडिटी की डिमांड बढ़ने से बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. पिछले सेशन में 20 फरवरी के बाद सबसे कम कीमत पर आने के बाद, स्पॉट गोल्ड की कीमत 1 फीसदी बढ़कर 5,138.46 डॉलर प्रति औंस हो गई. अप्रैल डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 फीसदी बढ़कर 5,147.10 डॉलर प्रति औंस हो गया. 2025 में 64 फीसदी बढ़ने के बाद, दुनिया भर में उथल-पुथल की वजह से इस साल अब तक स्पॉट गोल्ड की कीमत में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी तेज़ी से बढ़ोतरी हुई. पिछले सेशन में 8 फीसदी से ज़्यादा गिरने के बाद, स्पॉट सिल्वर की कीमत 1.4 फीसदी बढ़कर 83.27 डॉलर प्रति औंस हो गई. इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 16 फीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

प्लेटिनम की कीमतों में भी तेजी

US डॉलर मज़बूत हुआ, जिससे डॉलर में बिकने वाली संपत्ति जैसे बुलियन दूसरी करेंसी रखने वालों के लिए ज़्यादा महंगी हो गईं. मिडिल ईस्ट युद्ध तब और बढ़ गया जब US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने रिपोर्टरों को बताया कि US मिलिट्री ने ईरान के कई नेवल और एयर टारगेट पर हमला किया है, और कहा कि “लगभग सब कुछ खत्म हो गया है.” दूसरी कमोडिटीज़ में, स्पॉट प्लैटिनम की कीमत 1% बढ़कर $2,104.25 प्रति औंस हो गई, जबकि पैलेडियम 0.4% बढ़कर $1,653 हो गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.