Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी का सितम शुरू; नारनौल रहा सबसे गर्म, अगले 5 दिनों में 4°C तक और बढ़ेगा पारा

हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नारनौल में तापमान 33.2°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। जानें अपने शहर के तापमान का हाल।

हरियाणा  : हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में नारनौल में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया जोकि 33.2°C रहा। वहीं चार जिलों में पारा 32 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। 3 मार्च को नारनौल में 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। नूंह में 32.6, भिवानी में 32.5 और महेंद्रगढ़ में 32.1 डिग्री तापमान रहा। हिसार 31.4, गुरुग्राम 31 और रोहतक 29.6 डिग्री पर रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक चल रहा है। करनाल में 13.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। चंडीगढ़ में 13.2, अंबाला में 16.2, हिसार में 16.6 और रोहतक में 15 डिग्री तापमान रहा। रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और यह सामान्य के आस-पास बना रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.