Haryana Weather Update: हरियाणा में मार्च में ही जून जैसी गर्मी; 35 डिग्री के करीब पहुँचा पारा, पलवल रहा सबसे गर्म, जानें मौसम का हाल

हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पलवल में पारा 34.3°C तक पहुँच गया है, जबकि हिसार और भिवानी में भी भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

हरियाणा : हरियाणा में इस बार बहुत गर्मी पड़ने वाली है। गर्मी ने मार्च महीना शुरु होते ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 2–3 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में हल्की बादलवाही संभव है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 7 जिलों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जिनमें से सबसे अधिक 34.3°C तापमान पलवल में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में पारा 33.5°C, नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C, नूंह में 33.6°C, भिवानी में 34.2°C और गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33 डिग्री से पार रहा। मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।

वहीं प्रदेश में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8°C करनाल में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ 13.8°C, गुरुग्राम 12.9°C, रोहतक 15.8°C और हिसार 16.4°C रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.