पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 07 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 07 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 मार्च 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 19:20 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 11:16 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* बालव – 21:20 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वृद्धि – 06:51 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:40
*🌄सूर्यास्त-* 18:24
*🌙चन्द्रोदय-* 22:10
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:09 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 09:36 से 11:04
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्थी 19:20 तक पश्चात् पंचमी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:16 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री भगवान नारायण जयन्ती , भगवान श्री पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी) , अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस , श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस , पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस व जन औषधि दिवस / सप्ताह (01 से 07 मार्च , भारत)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र बदी पंचमी 21:14 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री पंचमी , रंग पंचमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनसूयार्जवं    शौचं*
*सन्तोषः  प्रियवादिता ।*
*दमः  सत्यमनायासो*
*न भवन्ति दुरात्मनाम्।।*
*विदुर―नीति(2/72)*
*भावार्थ👉*
_दुष्टों में ये गुण नहीं होते―गुणों में दोष न देखना, सरलता, अन्तः तथा बाह्य पवित्रता, सन्तोष, मधुर भाषण, इन्द्रियों और मन का दमन, सत्य भाषण तथा सहिष्णुता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 मार्च 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का  दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं। समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा।  संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी – संतान का सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है।  कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा  परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1774 – ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।
1835 – भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
1854 – चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
1906 – फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1925 – सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगोलिया पर कब्जा किया।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।
1959 – अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।
1969 – इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को प्रधानमंत्री चुना था।
1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।
1987 – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में सबसे पहले 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
1995 – डॉलर, 1.5330 इच गिल्डर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
2001 – फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
2002 – इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।
2003 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
2006 – ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
2007 – भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।
2008 – त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
2008 – अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
2009- प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।
2009 – नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
2015 – नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गये और 143 लोग घायल हो गए।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में समेकित कमान और नियंत्रण केन्‍द्र की शुरूआत की। नागपुर मेट्रो का भी उद्घाटन किया।
2019 – चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट  एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना , दो श्रेणियों में मिला सम्मान।
2019 – अमेरिका का वस्तु व्यापार घाटा रिकॉर्ड 891 अरब डॉलर पर पहुंचा व वॉशिंगटन: सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर
2020 – केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुभारंभ किया।
2021 – उपराष्ट्रपति ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद के प्रथमस्नातक दिवस को संबोधित किया।
2021 – देश के सबसे बड़े गुर्दा डायलिसिस अस्‍पताल का दिल्‍ली में बालासाहिब गुरूद्वारे में उद्घाटन किया गया।
2021 – बांग्लादेश ने नौ व्यक्तियों और एक संगठन के नाम की घोषणा की , जिन्हें वर्ष 2021 के लिए बांग्लादेश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “स्वाधीनता पुरस्कार” (Independence Award) से सम्मानित किया जाएगा।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चार दिवसीय इंडो-पैसिफिक मिलिट्री हेल्थ एक्सचेंज (आईपीएमएचई) सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2022 – यूक्रेन के एक प्रतिनिधि ने आग्रह किया कि रूस को यूक्रेन पर विनाशकारी हमला रोकने का आदेश दिया जाए।
2022 – भारत का नौवां संस्करण – श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास)शुरु।
2023 – भारतीय नौसेना ने मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल MRSAM यानी मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण।
2023 – माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – कोनराड संगमा ने मेघालय चुनाव में 26 सीटें जीतने के बाद लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – बांग्लादेश के ढाका में एक इमारत में विस्फोट होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हुई जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए।
2024 – उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कुरिगा शहर में 300 से अधिक बच्चों को उनके स्कूल से अगवा कर लिया गया।
2024 – स्वीडन आधिकारिक तौर पर नाटो का 32वां सदस्य बना , तटस्थता की अपनी 200 साल पुरानी नीति को त्यागा।
2024 – कनाडा की राजधानी ओटावा में गोलीबारी, 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हुई।
2024 – पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बना।
2025 – हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के कारण एक जगुआर (Jaguar) फाइटर जेट क्रैश हुआ।
2025 – पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

*7 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1911 – प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ।
1922 – रामप्रसाद शर्मा ‘महर्षि’ – भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
1925 – रवीन्द्र केलकर कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे (पद्मभूषण सम्मानित)।
1934 – नरी कॉन्ट्रैक्टर – भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी।
1939 – सैयद सिब्ते रज़ी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे ।
1949 – ग़ुलाम नबी आज़ाद, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 – वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ।
1955 – अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।

*7 मार्च को हुए निधन👉*

1939 – राय बहादुर दयाराम साहनी  – भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1952 – परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
1961 – गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1988 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1999 – अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का  निधन।
2012 – रवि (संगीतकार) – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2018 – रेनाल्डो बिगनोने अर्जेंटीना के राजनीतिज्ञ ( कन्फर्म नहीं )।
2020 – अमेरिकी नाटककार मार्ट क्रॉली का 84 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – वेल्श रग्बी यूनियन सेंटर मैथ्यू वॉटकिंस (41) का निधन हुआ।
2022  – थाई मुक्केबाज (डब्ल्यूबीए फ्लाईवेट खिताब 1970) बर्करर्क चार्टवंचाई का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – श्रीलंका का सबसे प्रतिष्ठित हाथी राजा (68) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखक, चित्रकार , थिएटर सेट व कॉस्ट्यूम डिजाइनर इयान फाल्कनर (63) का निधन हुआ।
2023 –  कनाडाई-अंग्रेजी बैलेरीना लिन सेमुर [बर्टा लिन स्प्रिंगबेट] (79) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गोताखोर पैट मैककॉर्मिक (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी वृत्तचित्रकार पॉल जस्टमैन (74) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी ओपेरा गायक मार्गरेट टाइन्स (104) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी आर एंड बी गिटारवादक डी’वेन विगिंस (64) का निधन हुआ।

*7 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री भगवान नारायण जयन्ती।
🌟 भगवान श्री पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी)।
🌟 अभिनेता श्री अनुपम खेर जन्म दिवस।
🌟 श्री परमहंस योगानन्द पुण्य दिवस।
🌟 पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुण्य दिवस।
🌟 जन औषधि दिवस / सप्ताह (01 से 07 मार्च , भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.