Bhiwani Doctors Protest: घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट पर भिवानी के चिकित्सकों का हल्ला बोल; SHO के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग
करनाल के घरौंडा में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ एसएचओ द्वारा कथित मारपीट के विरोध में भिवानी के डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। HCMS एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है।
भिवानी। करनाल जिले के घरौंडा में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में भिवानी में चिकित्सक एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।