मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) चंडीगढ़ में पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री की इस पोस्ट के बाद चर्चाओं का दौर जारी है।