Delhi News: नांगलोई में काल बनी DTC बस! सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने की जमकर तोड़फोड़

दिल्ली के नांगलोई में एक दर्दनाक DTC बस हादसे में रविकांत शर्मा की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मारी थी.

दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्सा लोगों ने बस में आग लगा दी. हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है. बस ने पहले ई-रिक्शा का चक्कर मारी फिर स्कूटी सवार को कुचल दिया. एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जिसका नाम रविकांत शर्मा बताया जा रहा है. वहीं हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी. हादसे का वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर में सवार को जोरदार टक्कर मार दी. एक्सीडेंट के बाद, गुस्साए स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और DTC बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच की जारी है. हादसा बाहरी दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर हुआ. एक डीटीसी बस ने राहगीरों को टक्कर मार दी, हादसे में निहाल विहार निवासी रविकांत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं.

लोगों ने बसों में की तोड़फोड़

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बस के नीचे घायल अवस्था में पड़ा है. उसके चारों तरफ खून ही खून फैला है. लोग उसे बस के नीचे से निकालते हैं और अस्पताल ले जाने की बात करते हैं. इससे पहले भीड़ द्वारा बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है. बस के शीशे सड़क पर चारों तरफ टूटे पड़े होते हैं. एक अन्य बस में आग भी धधकती दिखाई दे रही है.

ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा

एक अन्य वीडियो में एक शख्स कह रहा होता है- भाई नांगलोई रोड पर कोई मत आना. यहां बस से एक्सीडेंट हुआ है. उसने दावा किया कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. गुस्साए लोगों ने सारी बसों को फोड़ दिया गया है. हमारी बस भी फोड़ दी है. ड्राइवर कंडक्टर को मारा जा रहा है. इधर पूरी तरह से जाम लगा हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.