Loharu News: विधानसभा में गूंजा लोहारू की बदहाली का मुद्दा; विधायक राजबीर फरटिया ने सरकार से मांगा ₹435 करोड़ का लंबित मुआवजा
लोहारू विधायक राजबीर फरटिया ने हरियाणा विधानसभा में कपास और सरसों के लंबित मुआवजे को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने क्षेत्र की नहरों की बदहाली, प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल की खामियों और किसानों की समस्याओं को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
लोहारू। विधानसभा के बजट सत्र में लोहारू विधायक राजबीर फरटिया ने सरकार के दावों को सिरे से खारिज करते हुए लोहारू क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा सदन के पटल पर उठाया। उन्होंने भिवानी-चरखी दादरी के लंबित 350 करोड़ रुपये कपास और 85 करोड़ रुपये सरसों मुआवजे का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।