Eid Fashion Trends 2026: इस ईद दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये 5 ट्रेंडिंग एक्सेसरीज; फारसी सलवार के साथ जमेंगे चांद हाथफूल

ईद 2026 पर अपने एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अपनाएं ये 5 लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स। चांद स्टाइल हाथफूल से लेकर कश्मीरी चूड़ियों और पोटली बैग तक, जानें कौन सी एक्सेसरीज इस साल लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

ईद का इंतजार हर मुस्लमान को रहता है. पूरे महीने रमजान के रोजे रखने के बाद ईद आने की खुशी की अलग होती है. खासतौर पर लड़कियों को ईद की काफी एक्साइटमेंट रहती है. ऐसे में वो कई दिन पहले से ही ईद की तैयारियां शुरु कर देती है. आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक…अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए वो कई चीजें खरीदती हैं. हर साल ईद के मौके पर कई ऐसी चीजें ट्रेंड में आती हैं, जिनका क्रेज लड़कियों में साफ देखने को मिलता है. इस ईद पर आपको हर तरफ फारसी सलवार ही नजर आएगी. वहीं,कुछ एक्सेसरीज भी हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है.

हाथफूल, झुमके, कश्मीरी चुड़ियां या स्टाइलिश अंगूठियां जैसी एक्सेसरीज न सिर्फ आपके पहनावे में चार चांद लगाती हैं, बल्कि पूरे लुक को एक अलग ही एलीगेंस देती हैं. अगर आप भी इस ईद पर सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको 5 ऐसी एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस वक्त ट्रेंड में है और आपके लुक को एक खूबसूरत लुक दे सकती हैं.

चांद स्टाइल हाथफूल

ईद के मौके पर जब हाथों पर मेहंदी लगी हो तब उसकी खूबसूरती को हाथफूल और बढ़ा देते हैं. वैसे तो किसी शादी पार्टी के लिए हाथफूल ज्यादा पसंद किए जाते हैं. लेकिन इस वक्त मार्केट में चांद वाले हाथफूल खूब मिल रहे हैं. ये एंटी-टार्निश होते हैं, जो आपके हर लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी हैं. इससे पहनने पर हाथों को एक रॉयल और पारंपरिक लुक मिलता है.

Ghunghroo Hathphool

कश्मीरी चुड़ियां भी कर रहीं ट्रेंड

कश्मीरी चुड़ियां अपने खूबसूरत रंगों और नक्काशीदार डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. ईद के मौके पर इन्हें पहनने से आपका एथनिक लुक और भी ज्यादा आकर्षक लग सकता है. आप अपने आउटफिट के रंग से मैच करती हुई चुड़ियां चुनकर अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं. सोशल मीडिया पर भी ये चूड़ियां खूब वायरल हैं.

Kashmiri Chudiya

कश्मीरी इयररिंग्स चुनें

ईद के ट्रेडिशनल लुक में झुमकों की खास जगह होती है बड़े और खूबसूरत झुमके किसी भी सिंपल ड्रेस को भी स्टाइलिश बना सकते हैं. अगर आपका आउटफिट ज्यादा भारी नहीं है तो स्टेटमेंट ईयररिंग्स आपके पूरे लुक का मुख्य अट्रैक्टिव बना सकते हैं. इसके लिए आप कश्मीरी इयररिंगस को चुन सकती हैं. ये काफी लंबे होते हैं, जिनमें घुंघरू लगे होते हैं. आपको ये अब किसी भी मार्केट में मिल जाएंगे.

Kashmiri Earrings (1)

घुंघरू वाले कंगन भी वायरल

कश्मीरी चूड़ियों के साथ घुंघरू वाले कंगन भी काफी वायरल हो रहे हैं. ये आपकी सिंपल से सिंपल चूड़ी को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं. मार्केट में घुंघरू वाले कंगन सिल्वर और गोल्डन कलर में मिल रहे हैं. हर उम्र की महिलाएं इन कंगन को पहन सकती हैं. हर तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट पर ये कमाल के लगेंगे.

Ghunghroo Bangle

पोटली बैग करें कैरी

ईद के पारंपरिक आउटफिट के साथ पोटली बैग बहुत अच्छा लगता है. यह न सिर्फ स्टाइलिश होता है बल्कि इसमें जरूरी छोटी चीजें भी आसानी से रखी जा सकती हैं. खूबसूरत कढ़ाई या मिरर वर्क वाला पोटली बैग आपके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना देता है. इस ईद पर अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मैचिंग पोटली बैग जरूर कैरी करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.