Faridabad Crime: फरीदाबाद में दिल्ली के कारोबारी की खौफनाक हत्या? हाथ बंधा हुआ मिला शव, जानवरों ने नोचे पैर

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ (सेक्टर-61) में दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी आबीर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के हाथ कपड़े से बंधे मिले हैं और शरीर को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है।

फरीदाबाद : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत खौफनाक है।

मृतक की पहचान दिल्ली दरियागंज निवासी स्क्रैप कारोबारी आबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों पैरों को लावारिस जानवरों ने नोच खाया है। युवक के दोनों हाथ कपड़े से बंधे मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.