HBSE Chairman Update: डॉ. पवन कुमार ने तीसरी बार संभाला हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का पद; नकल रोकने और नई शिक्षा नीति पर रहेगा जोर
डॉ. पवन कुमार ने तीसरी बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (भिवानी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हुए उन्होंने परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण अंकुश लगाने और नई शिक्षा नीति (NEP) को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर डॉक्टर पवन कुमार ने तीसरी बार कार्य ग्रहण कर लिया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए पवन कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे तथा बोर्ड उपाध्यक्ष, बोर्ड सचिव व अधिकारियों के साथ मिलकर बोर्ड को और उच्च मुकाम पर ले जाएंगे।