Bhiwani Crime News: डाकघर में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख की ठगी; पुलिस ने जींद के पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
भिवानी की बवानीखेड़ा पुलिस ने डाक विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹9 लाख ठगने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। जींद के रहने वाले इन आरोपियों ने पीड़ित को झांसा देकर बड़ी रकम वसूली थी। कोर्ट ने एक आरोपी को जेल और दूसरे को रिमांड पर भेजा है।
भिवानी। डाकघर में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी धर्मबीर को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं, जबकि आरोपी विनोद को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।