Bhiwani Development: भिवानी में सवा करोड़ के विकास कार्यों का आगाज; विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया सड़कों और गलियों के निर्माण का शुभारंभ
भिवानी शहर की सूरत बदलने के लिए विधायक घनश्याम सर्राफ और नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने ₹1.25 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। दादरी गेट से लेकर रूद्रा कॉलोनी तक की सड़कों व गलियों का होगा कायाकल्प। जानें किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ।
भिवानी। शहर की सड़कों को सुधारने के लिए वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर सवा करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।